Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kerala New CM : मंथन खत्म, नाम तय... लंबी चर्चा के बाद कांग्रेस ने किया ऐलान, वी डी सतीशन होंगे केरल के नए CM

अजय माकन-मुकुल वासनिक ने किया केरल के नए सीएम के नाम का ऐलान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Congress leader VD Satheesan. Image credit/PTI
Advertisement

Kerala New CM : कांग्रेस की केरल इकाई के वरिष्ठ नेता वी डी सतीशन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलकमान ने पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ लंबी मंत्रणा के बाद सतीशन के नाम पर मुहर लगाई। केरल के लिए पार्टी के पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक तथा पार्टी प्रभारी दीपा दासमुंशी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में सतीशन के नाम की घोषणा की।

सतीशन के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। बीते सात मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी आलाकमान को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया था। केरल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य की कुल 140 सीट में से 102 पर जीत दर्ज की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×