Kejriwal's Modi Frugality: प्रधानमंत्री के मितव्ययता उपाय सबसे सख्त, जनता को अर्थव्यवस्था की हालत बताई जाए: केजरीवाल
Kejriwal's Modi Frugality: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके द्वारा सुझाए गए मितव्ययता उपायों पर सवाल करते हुए कहा कि उन्हें देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में...
Kejriwal's Modi Frugality: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके द्वारा सुझाए गए मितव्ययता उपायों पर सवाल करते हुए कहा कि उन्हें देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जनता को बताना चाहिए।
केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश ने अतीत में युद्धों सहित कई संकटों का सामना किया है, लेकिन मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने सात सबसे कड़े कदमों की घोषणा नहीं की और जनता से उनका पालन करने का अनुरोध नहीं किया।
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी द्वारा सुझाए गए मितव्ययता उपायों के पीछे स्पष्ट कारण अमेरिका और ईरान के बीच का युद्ध है, लेकिन ''देश की गिरती अर्थव्यवस्था के पीछे कोई और कारण भी हो सकता है''।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि सभी मितव्ययता उपाय मध्यम वर्ग के लिए ही क्यों हैं और प्रधानमंत्री स्वयं, मंत्री, अधिकारी और देश के अति धनाढ्यों को इस तरह का त्याग क्यों नहीं करना चाहिए ?
प्रधानमंत्री ने हाल में कई अन्य सुझावों के साथ-साथ लोगों से सोने की खरीद, विदेश यात्रा से बचने और पेट्रोल की खपत को सीमित करने की अपील की थी। विपक्ष ने इन टिप्पणियों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला किया है और इन्हें ''विफलता का सबूत'' बताया है।

