Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kedarnath Temple Opening Date 2026: महाशिवरात्रि पर तय हुई केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि, 22 अप्रैल से होंगे दर्शन

Kedarnath Temple Opening Date 2026: धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kedarnath Temple Opening Date 2026:  उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित प्रख्यात केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को पुन: खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला।

Advertisement

उन्होंने बताया कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। करीब साढ़े नौ क्विंटल फूलों से सजे ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी, धर्माधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर 'जय बाबा केदार' के जयकारे लगाए और दानदाताओं द्वारा आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त निकलने के साथ ही गढ़वाल हिमालय के चारों धामों की तिथियां भी तय हो गई हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Advertisement
×