Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Katara Murder Case : 25 साल की सजा काट रहे विकास यादव को नहीं मिली राहत, फर्लो अर्जी पर लगी रोक बरकरार

नीतीश कटारा हत्याकांड: दिल्ली हाई कोर्ट ने 'फर्लो' पर रिहा करने की विकास यादव की अर्जी खारिज की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Katara Murder Case : दिल्ली हाई कोर्ट ने कारोबारी नीतीश कटारा की हत्या के जुर्म में बिना किसी छूट के 25 साल की जेल की सजा काट रहे विकास यादव की 'फर्लो' पर जेल से रिहा करने संबंधी याचिका बुधवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति रवींद्र डुडेजा ने यह आदेश सुनाया। यादव ने जेल प्रशासन के 29 अक्टूबर, 2025 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसकी 'फर्लो' अर्जी खारिज कर दी गई थी।

फर्लो का मतलब जेल से अस्थायी रिहाई है, न कि पूरी सजा का निलंबन या माफी। यह आमतौर पर उन दीर्घकालिक कैदियों को दी जाती है, जिन्होंने अपनी सजा का एक हिस्सा पूरा कर लिया है। विकास उत्तर प्रदेश के नेता डी पी यादव का बेटा है। उसके चचेरे भाई विशाल यादव को भी कटारा के अपहरण और हत्या के जुर्म में सजा सुनाई गई थी।

Advertisement

ये दोनों कटारा और भारती यादव (विकास की बहन) के कथित प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे, क्योंकि वे अलग-अलग जातियों से थे। सुप्रीम कोर्ट ने कटारा के सनसनीखेज अपहरण और हत्या में विकास यादव और विशाल यादव की भूमिका को लेकर तीन अक्टूबर 2016 को उन्हें बिना किसी छूट के 25 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई थी।

Advertisement

सह-दोषी सुखदेव यादव को 20 वर्ष की कारावास की सजा सुनायी गई थी। उन्हें 16 और 17 फरवरी, 2002 की दरमियानी रात को एक शादी की पार्टी से कटारा का अपहरण करने और भारती के साथ कथित प्रेम संबंध के कारण उसकी हत्या करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था तथा सजा सुनाई गई थी।

Advertisement
×