Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kashmir Zojila Tunnel : कश्मीर से लद्दाख का सफर होगा आसान, 11,578 फीट की ऊंचाई पर बना जोजिला टनल के 'ब्रेकथ्रू' ने बढ़ाया भारत का गौरव

अब बर्फ नहीं रोकेगी रास्ता, ज़ोजिला टनल से सालभर जुड़ेगा लद्दाख

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kashmir Zojila Tunnel : दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बन रही सिंगल-ट्यूब और दो-तरफा सड़क सुरंग ज़ोजिला टनल का निर्माण एक बड़े पड़ाव पर पहुंच गया है। मंगलवार को सुरंग की खुदाई का काम पूरी तरह पूरा हो गया, जिसे इंजीनियरिंग भाषा में 'ब्रेकथ्रू' कहा जाता है।

इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मौजूद रहे। करीब 13.15 किलोमीटर लंबी यह सुरंग जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग (बालटाल) को लद्दाख के मीनामर्ग (द्रास-कारगिल क्षेत्र) से जोड़ेगी। यह परियोजना इसलिए खास है क्योंकि ज़ोजिला दर्रा भारी बर्फबारी, हिमस्खलन और खराब मौसम के कारण हर साल कई महीनों तक बंद रहता है।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, खुदाई का काम पूरा होने के बाद अब सुरंग के बाकी निर्माण कार्य किए जाएंगे। उम्मीद है कि अगले दो साल के भीतर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। समुद्र तल से 11,578 फीट की ऊंचाई पर बन रही यह सुरंग भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। सुरंग के शुरू होने के बाद श्रीनगर, कारगिल, द्रास और लेह के बीच सालभर आवाजाही संभव हो सकेगी।

Advertisement

इससे लोगों को यात्रा में सुविधा मिलेगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और खराब मौसम के कारण रास्ते बंद होने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, यह सुरंग सेना के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण होगी। सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों और जरूरी सामान की आवाजाही तेज और आसान हो सकेगी, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

कंपनी MEIL के अनुसार, ज़ोजिला टनल सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और रणनीतिक सुरक्षा को मजबूत करने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खुदाई का काम पूरा होने के साथ ही कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में निर्बाध संपर्क का सपना अब हकीकत के और करीब पहुंच गया है।

Advertisement
×