Kashmir Snowfall : कश्मीर की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी, गुलमर्ग बना पर्यटकों की पसंद
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान
Kashmir Snowfall : कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई और घाटी में बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग रिसॉर्ट में तड़के बर्फबारी देखकर सैकड़ों पर्यटक खुश हो गए।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, आसमान के बादलों से घिरे होने के कारण रात का तापमान बढ़ गया, जिसके कारण श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सिय अधिक है।
उन्होंने बताया कि गुलमर्ग कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के एक पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अन्य स्थानों में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, कोकरनाग में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

