Kashmir News : आतंक संबंधी गतिविधियों के शक में सख्त कार्रवाई, एलजी सिन्हा ने बर्खास्त किए 5 कर्मचारी
जम्मू कश्मीर: आतंकवाद से संबंध के संदेह में पांच और सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
Advertisement
Kashmir News : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद से संबंध के संदेह में मंगलवार को पांच सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं।
अधिकारी ने बताया कि बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में शिक्षक मोहम्मद इशफाक, प्रयोगशाला तकनीशियन तारिक अहमद शाह, सहायक लाइनमैन बशीर अहमद मीर, वन विभाग में वन क्षेत्र कर्मी फारूक अहमद भट और स्वास्थ्य विभाग में चालक मोहम्मद यूसुफ शामिल हैं।
Advertisement
एक अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य सरकारी तंत्र के भीतर मौजूद आतंकी तंत्र और उसके बुनियादी ढांचे की जड़ों को निशाना बनाना है। उपराज्यपाल के प्रशासन ने अब तक ऐसे 85 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है, जिन्हें आतंकवादी समूहों के लिए काम करते पाया गया था।
Advertisement
Advertisement
×

