Kashmir Avalanche : श्रीनगर पहाड़ों पर कहर बनकर टूटी बर्फ; हिमस्खलन से 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर हिमस्खलन के कारण सात लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
Kashmir Avalanche : श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिनमें सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए।
उन्होंने बताया कि दोपहर के समय 'जीरो पॉइंट' और मिनिमार्ग के बीच के इलाके में हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे वाहन मलबे के नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि बर्फ को हटाने और फंसे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस घटना में सात लोगों की मौत की पुष्टि की।
सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन के कारण सात लोगों की दुखद मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'' उन्होंने कहा कि घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

