Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Karnataka Accident: बेंगलुरु के पास दर्दनाक दुर्घटना, कार-बाइक समेत कई वाहन भिड़े, 7 की मौत

Karnataka Accident: दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। iStock
Advertisement

Karnataka Accident: बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के कई वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल को कथित तौर पर पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, कार चालक ने कथित तौर पर शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह लोग और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

बताया जाता है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Advertisement
×