Kangra Bus Attack: कांगड़ा में बस कर्मियों पर चाकू से हमला: पंजाब नंबर की थार सवारों की गुंडागर्दी, 3 आरोपी गिरफ्तार
Kangra Bus Attack: दिल्ली जा रही निजी बसों के स्टाफ पर हमला, चार लोग घायल; शराब के नशे में थे आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Kangra Bus Attack: कांगड़ा जिले में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पंजाब नंबर की महिंद्रा थार में सवार युवकों ने दिल्ली जा रही दो निजी बसों के कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
यह घटना थुरल तहसील के बैरघट्टा इलाके में रात करीब 8 बजे हुई। बताया जा रहा है कि संकरी सड़क पर आगे निकलने को लेकर बस और कार सवारों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने कथित तौर पर तेजधार हथियारों से बस स्टाफ पर हमला कर दिया।
घायलों की पहचान राज कुमार (32), सुंदर सिंह (27), विजय कुमार (38) और प्रवेष कुमार (35) के रूप में हुई है। सभी को पहले थुरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर राजेंद्रा प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (Dr. Rajendra Prasad Government Medical College) रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के समय शराब के नशे में थे। मामले में भवारना थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
अशोक रत्न (एसपी कांगड़ा) ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान होशियारपुर जिले के सागला गांव निवासी निशान पाल (46), पंजाब में पठानकोट के निवासी बलविंदर सिंह (45) और अलीश (21) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और आगे की जांच जारी है।

