Bharat Bhhagya Viddhaata : कंगना रनौत की फिल्म पर बरसा CM का प्यार, भारत भाग्य विधाता देख भावुक हुईं रेखा गुप्ता; किया बड़ा ऐलान
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 'भारत भाग्य विधाता' को दिल्ली में टैक्स फ्री किया जाएगा
Bharat Bhhagya Viddhaata : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली में अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। स्क्रीनिंग में फिल्म जगत, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई फिल्म
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 'भारत भाग्य विधाता' को दिल्ली में टैक्स फ्री किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म का विषय बेहद प्रेरणादायक है और यह देशभक्ति, सेवा व समर्पण का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की।
कंगना रनौत की जमकर तारीफ
रेखा गुप्ता ने कंगना रनौत की सराहना करते हुए कहा कि वह संसद में एक मजबूत आवाज हैं और सिनेमा के जरिए भी समाज से जुड़े मुद्दों को सामने लाती हैं। उन्होंने कहा कि कंगना हमेशा ऐसे विषयों का चुनाव करती हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर करते हैं।
कंगना ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने स्क्रीनिंग के निमंत्रण को तुरंत स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले के लिए भी उनका आभार जताया।
कई बड़े नेता और कलाकार हुए शामिल
फिल्म की स्क्रीनिंग में कलाकार स्मिता तांबे, गिरिजा ओक, ईशा डे और निर्माता डॉ. जयंतीलाल गाडा समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप राव जाधव, गिरिराज सिंह और आशीष सूद सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नर्सों और वार्ड बॉय की अनकही कहानी
'भारत भाग्य विधाता' उन नर्सों और वार्ड बॉय की कहानी को सामने लाती है, जिन्होंने देश के एक कठिन दौर में चुपचाप अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। फिल्म उन गुमनाम नायकों को सम्मान देने की कोशिश करती है, जिनके योगदान पर अक्सर कम चर्चा होती है।
