Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kangana Controversy : बीजेपी MP कंगना पर बयानबाजी कर बुरे फंसे सपा विधायक, दर्ज हुई FIR

उप्र : भाजपा सांसद कंगना पर 'आपत्तिजनक' पोस्ट के लिए सपा विधायक के खिलाफ प्राथमिकी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kangana Controversy : भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि रानीगंज के सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा का कथित तौर पर सोशल मीडिया पर रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि सपा विधायक ने महिला सांसद के खिलाफ अनुचित टिप्पणी की है। पुलिस ने वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×