Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kalesar Road Accident: पांवटा साहिब-जगाधरी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Kalesar Road Accident: रेणुका मंदिर जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला घायल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Kalesar Road Accident: पांवटा साहिब-जगाधरी नेशनल हाईवे पर ग्राम कलेसर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

गांव चूहड़पुर निवासी परिवार के सदस्य दो बाइकों पर सवार होकर हिमाचल प्रदेश स्थित रेणुका मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान कलेसर के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों और दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं परिवार की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
×