Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Kailash Mansarovar Yatra : लैंडस्लाइड से बंद हुआ कैलाश मानसरोवर का रास्ता, बीच रास्ते से लौटा श्रद्धालुओं का चौथा जत्था

कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था भूस्खलन के कारण धारचूला लौटा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Kailash Mansarovar Yatra : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला आधार शिविर से गुंजी के लिए रवाना हुए कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों के चौथे जत्थे को रविवार को गरबाधार में भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने की वजह से लौटना पड़ा। धारचूला के उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा, ''चौथे जत्थे को बीच रास्ते से ही धारचूला लौटना पड़ा, वहीं तिब्बत में यात्रा पूरी करके लौट रहा पहला जत्था भी बूंदी शिविर में फंसा हुआ है।''

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले जत्थे को रविवार को धारचूला पहुंचना था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, बारिश के कारण हुए भूस्खलन से जिले के 18 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बंद हैं, जिससे वहां रहने वाले हजारों लोग शेष इलाकों से कट गए हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×