Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Kailash Hills Murder : आरोपी के अतीत ने चौंकाया... कॉल गर्ल्स और जुए ने बर्बाद की जिंदगी, बदले की चाह में बना हैवान

आरोपी अपने आक्रामक व्यवहार के लिए कुख्यात था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Kailash Hills Murder : आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में अपराध और फोरेंसिक टीमें शुक्रवार को घटना की कड़ियां जोड़ने के लिए तैयारी कर रही हैं, जबकि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल मीणा अपने पैतृक गांव में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए कुख्यात था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया, "संभावना है कि टीम आज घटनास्थल का दौरा कर सकती है।

यह उन स्थानों पर दृश्य पुनर्निर्माण के लिए किया जाएगा जहां सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं था। टीमें आरोपी को भी साथ ले जाने की संभावनाओं पर विचार कर रही हैं।" सूत्र ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी पीड़िता के आवास पर पहुंच चुके हैं। मीणा की मानसिक स्थिति के बारे में सूत्रों ने कहा कि उसने 'साइकोपैथिक' प्रवृत्तियां भी प्रदर्शित की थीं और उसे वैश्याओं की भी लत थी , जिससे उसके व्यवहार के पैटर्न को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं।

Advertisement

सूत्र ने कहा कि टीमें अब चल रही जांच के हिस्से के रूप में आरोपी के विस्तृत मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन की योजना बना रही हैं। मीणा को ऑनलाइन सट्टेबाजी और 'तीन पत्ती' जैसे ताश के खेलों की लत थी और पिछले कुछ महीनों में उसने सात लाख रुपये से अधिक गंवा दिए थे, जिसके कारण वह अपनी इस लत को पूरा करने के लिए अक्सर पैसे उधार लिया करता था। वह पहले पीड़िता के आवास पर घरेलू सहायक के रूप में कार्यरत था, लेकिन कथित वित्तीय कदाचार के कारण उसे हटा दिया गया था।

Advertisement

यह मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या से संबंधित है, जो इंजीनियरिंग स्नातक और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर छत पर बने उस अध्ययन कक्ष में गया जहां पीड़िता पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने पीड़िता पर भारी वस्तु से हमला किया, उसके साथ बलात्कार किया और उसे नीचे खींच लाया ताकि घर से नकदी चुराने के लिए बायोमेट्रिक लॉकर खोलने के लिए पीड़िता की उंगलियों का उपयोग कर सके।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया है, साथ ही शरीर पर नाक की हड्डी टूटने सहित कई चोटों के निशान मिले हैं, जो संघर्ष का संकेत देते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "वह कपड़े और चप्पल बदलने के बाद फरार हो गया और हरियाणा के रेवाड़ी के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए पालम रेलवे स्टेशन पहुंचा। जब वह ट्रेन नहीं पकड़ सका, तो उसने द्वारका में एक होटल में कमरा बुक किया, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक लाख रुपये से अधिक नकद और चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।" मीणा के खिलाफ दिल्ली की घटना से कुछ घंटे पहले राजस्थान के अलवर में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement
×