Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

J&K News: सज्जाद लोन को पिता की बरसी पर नजरबंद, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में बढ़ा तनाव

J&K News: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन को उनके पिता की 24वीं बरसी पर नजरबंद कर दिया गया है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया। अब्दुल गनी लोन की 21 मई 2002 को आतंकवादियों ने उस समय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सज्जाद लोन। फाइल फोटो
Advertisement

J&K News: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन को उनके पिता की 24वीं बरसी पर नजरबंद कर दिया गया है। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया।

अब्दुल गनी लोन की 21 मई 2002 को आतंकवादियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की एक रैली से लौट रहे थे। यह रैली मीरवाइज मौलवी मोहम्मद फारूक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी, जिनकी 12 साल पहले उसी दिन आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

Advertisement

पार्टी ने एक बयान में कहा, '' जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस अपने अध्यक्ष एवं हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद गनी लोन की उनके पिता की बरसी पर नजरबंदी की कड़ी निंदा करती है।

Advertisement

पार्टी ने साथ ही लोन की नजरबंदी को अलोकतांत्रिक करार दिया। पार्टी ने कहा, ''ऐसे कार्यों से जनभावनाओं को ठेस पहुंचती है और लोकतांत्रिक मूल्य कमजोर होते हैं।''

Advertisement
×