Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

J&K News: नेशनल कॉन्फ्रेंस में विभाजन की कोशिश का आरोप, उमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरा

J&K News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी  पर सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस  में फूट डालकर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। अब्दुल्ला ने अपनी दादी अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर हजरतबल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उमर अब्दुल्ला। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

J&K News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी  पर सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस  में फूट डालकर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

अब्दुल्ला ने अपनी दादी अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर हजरतबल में अपने दादा-दादी के मजार पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है।

Advertisement

अब्दुल्ला ने दावा किया, ''नेशनल कांफ्रेंस को तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। पैसे और मंत्री पद का लालच काम न आने पर भाजपा अब बंद दरवाजों के पीछे मेरे विधायकों से कह रही है कि 'हमारे साथ आ जाओ और हम तुम्हें राज्य का दर्जा दिला देंगे'।''

Advertisement

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि जम्मू के एक नेकां विधायक ने उन्हें बताया कि उन्हें भाजपा खेमे में शामिल होने के लिए 30 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की गई थी।

उन्होंने कहा, ''भगवान गवाह है कि जम्मू के एक विधायक ने मुझे बताया कि भाजपा के एक पदाधिकारी ने - जो उच्चतम न्यायालय के वकील भी हैं - उनसे समर्थन मांगा और बदले में 20-30 करोड़ रुपये, एक मंत्री पद और राज्य का दर्जा देने की पेशकश की। उन्हें लगता है कि लोगों का भरोसा इतना कमज़ोर है।''

अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के विधायक खुद को नहीं 'बेचेंगे'। उन्होंने कहा कि एक भी ऐसा विधायक नहीं है जो 20 करोड़ या 100 करोड़ रुपये के लिए अपनी ईमानदारी बेच दे, ''क्योंकि हम जानते हैं कि हमें भगवान को जवाब देना है।''

अब्दुल्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ''यह मत सोचिए कि हम इतने कमज़ोर हैं कि आप पिछले दरवाज़े से सत्ता पर काबिज हो जायेंगे।''

Advertisement
×