Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

J&K News: महबूबा की अपील, जम्मू-कश्मीर पर बातचीत के लिए केंद्र से सामूहिक संपर्क हो

J&K News: पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों को एकजुट होकर केंद्र सरकार से संपर्क करना चाहिए ताकि केंद्र शासित प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक बातचीत शुरू हो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
महबूबा मुफ्ती। फाइल फोटो
Advertisement

J&K News: पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों को एकजुट होकर केंद्र सरकार से संपर्क करना चाहिए ताकि केंद्र शासित प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक बातचीत शुरू हो सके और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जा सके।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर के अन्य राजनीतिक एवं नागरिक संस्थाओं के नेताओं को लिखे पत्र में उन्होंने लद्दाख में हाल में हुए घटनाक्रमों का भी जिक्र किया और कहा कि 'लेह एपेक्स बॉडी' और 'करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस' द्वारा केंद्र सरकार के साथ हासिल की गई सफलताएं एक महत्वपूर्ण सबक देती हैं कि केवल संवाद से ही सार्थक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक संयुक्त राजनीतिक पहल का प्रस्ताव रखते हुए नेताओं से मतभेदों को भुलाकर जम्मू कश्मीर पर सार्थक संवाद फिर से शुरू करने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का आग्रह किया।

Advertisement

क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं, शिकायतों और चिंताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने अब्दुल्ला से इस मुद्दे पर सभी हितधारकों की बैठक बुलाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में महबूबा ने कहा कि उन्होंने उनसे मिलने का समय मांगा था, लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा, ''समय कम बचा है और हम अब और देरी नहीं कर सकते, इसलिए मैं आपको पत्र लिख रही हूं।''

महबूबा ने कहा, ''जम्मू कश्मीर एक बार फिर अपने इतिहास के ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां निराशा और हताशा का माहौल छाया हुआ है। जम्मू कश्मीर को इस वर्तमान संकट से निकालने के लिए राजनीतिक दलों और राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर व्यापक सहमति की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी दल एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क करें तथा उन्हें जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ निरंतर व सार्थक संवाद शुरू करने के लिए प्रेरित करें।

Advertisement
×