Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

J&K News: पुंछ में LoC के पास चीनी पिस्तौल और संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद

J&K News: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से हथियार और संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग बरामद किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

J&K News: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से हथियार और संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरा एक बैग बरामद किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को जिले के मेंढर सेक्टर के बालाकोट अग्रिम क्षेत्र से सामग्री बरामद की गई। क्षेत्रीय गश्ती दल ने तलाश अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा के पास से बैग बरामद किया। बैग एक पेड़ के पास मिट्टी खोद कर दबाया गया था।

Advertisement

क्षेत्र को पूरी तरह से सुरक्षित किए जाने और किसी भी संभावित विस्फोट या विस्फोटक सामग्री से मुक्त किए जाने के दौरान यह बरामदगी हुई।

Advertisement

बरामद वस्तुओं में चीन निर्मित एक पिस्तौल और कुछ पैकेट शामिल हैं जिनमें नशीले पदार्थ होने का संदेह है। एक पैकेट पर 'लाहौर' लिखा हुआ था। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
×