J&K Fire Incident: पुंछ में भीषण आग, बाजार की कई दुकानें जलकर राख, प्रशासन ने मोर्चा संभाला
J&K Fire Incident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के आग लगने से करीब एक दर्जन दुकान जलकर खाक हो गईं। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड स्थित बुफलियाज सेंट्रल मार्केट में सुबह...
Advertisement
J&K Fire Incident: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के आग लगने से करीब एक दर्जन दुकान जलकर खाक हो गईं। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि मुगल रोड स्थित बुफलियाज सेंट्रल मार्केट में सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सेना और सीआरपीएफ कर्मियों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया जिसमें बाद में दमकलकर्मी भी शामिल हुए।
Advertisement
अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के एक अधिकारी ने कहा कि आधा घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और पास की दुकानों में फैलती चली गई।
Advertisement
Advertisement
×
