Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

J&K Bus Accident: रियासी बस हादसे में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल; मौके पर पहुंची राहत टीम

J&K Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर
Advertisement

J&K Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 8:40 बजे बक्कल सुरंग के पास बट्टलगला में हुई, जब सारंगधार से रियासी की ओर जा रही मिनी बस चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन का एक टायर फट जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और घायल हुए छह अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

Advertisement
×