J&K Bus Accident : राजौरी में बड़ा हादसा; देखते ही देखते हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 15 घायल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बस पलटी, 15 यात्री घायल
Advertisement
J&K Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजौरी से मंजाकोट जा रही यात्रियों से भरी एक बस राजमार्ग पर तंदवाल इलाके के पास अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की और बिना समय गंवाए उन्हें राजौरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से संबद्ध अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल, किसी यात्री की मौत की खबर नहीं है, हालांकि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×
