Jharkhand Tragic Incidents: झारखंड में दर्दनाक हादसे, अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की डूबने से मौत
Jharkhand Tragic Incidents: झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लातेहार जिले में बालूमाथ थाना क्षेत्र के मसीयातू गांव में बारिश...
Jharkhand Tragic Incidents: झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लातेहार जिले में बालूमाथ थाना क्षेत्र के मसीयातू गांव में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में दो बच्चियां डूब गईं तथा शनिवार को खूंटी जिला स्थित 'रीमिक्स' झील में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि मृत बच्चियों की पहचान ऋतिका कुमारी (आठ) और साक्षी कुमारी (सात) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां पोटमाही खट पुल के पास स्थित गड्ढे में नहा रही थीं, तभी वे डूब गईं।
सिन्हा ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाए गए हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र निवासी नीलेश कच्छप की रीमिक्स झरने में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।
खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जमुदा ने बताया कि कच्छप 10 दोस्तों के साथ झरने पर गया था। जमुदा ने कहा, ''पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया।'' अधिकारी ने बताया कि करीब चार घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद उसका शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया।

