Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Jharkhand Student Protest : विधानसभा मार्च के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

झारखंड परीक्षा आंदोलन: दस अगस्त के विधानसभा मार्च के सिलसिले में 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रांची में सोमवार रात JPSC और JSSC-CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पानी की बौछार करती पुलिस। -पीटीआई फोटो
Advertisement

Jharkhand Student Protest : झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 10 अगस्त को राज्य विधानसभा की ओर निकाले गये मार्च के संबंध में पुलिस ने वीरवार को 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह मामला निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने कहा, ''दस अगस्त को विधानसभा की ओर निकाले गए शांतिपूर्ण मार्च में बाधा डालने के आरोप में विधानसभा थाने में 300 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।''

Advertisement

हटिया के एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि वीडियो फुटेज के जरिये इन उपद्रवियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी कथित अनियमितताओं को लेकर रांची में पिछले 20 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×