Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Jharkhand Protest: भूख हड़ताल के बीच प्रदर्शनकारी की हालत बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

Jharkhand Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे छह प्रदर्शनकारियों में से एक प्रदर्शनकारी की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी बताया कि राहुल क्रांति...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक तस्वीर: पीटीआई
Advertisement

Jharkhand Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे छह प्रदर्शनकारियों में से एक प्रदर्शनकारी की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी बताया कि राहुल क्रांति नामक छात्र नेता मंगलवार रात से भूख हड़ताल पर हैं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया। क्रांति ने इससे पहले कहा था कि प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की थी लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे तक कोई चिकित्सक प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचा।

Advertisement

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा  के नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल में दो महिलाओं समेत पांच प्रदर्शनकारी मंगलवार रात शामिल हुए थे। महतो पिछले छह दिन से भूख हड़ताल पर हैं।

Advertisement

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा  के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हाल में दिल्ली में 26 दिन की भूख हड़ताल करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बुधवार को महतो से फोन पर बात की और उनसे आग्रह किया कि वह कम से कम पानी पी लें। इसके बाद महतो ने पानी पीना शुरू कर दिया।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, दो छात्र संगठनों ने दिन में राज्य विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा की, जहां विधानसभा सत्र चल रहा है। प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा रद्द किए जाने और भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीशों के एक पैनल से स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधार की मांग भी कर रहे हैं।

Advertisement
×