Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Dabwali Jewellery Theft:  डबवाली गोल बाजार में ज्वैलरी शॉप चोरी, शटर तोड़कर 9 लाख के गहने और नकदी ले उड़े चोर

Dabwali Jewellery Theft: गोल बाजार चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर है दुकान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चोरों द्वारा तोड़ा गया दुकान का शटर। हप्र
Advertisement

Dabwali Jewellery Theft:  डबवाली में सर्दी की लंबी रातें चोरों के लिए ‘रामबाण’ साबित हो रही हैं। बीती रात गोल बाजार स्थित चौधरी देवी लाल मार्केट में चोरों ने राजवीर ज्वैलर्स को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

यह दुकान गोल बाजार चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के अनुसार रात करीब 4 बजे तक गश्त जारी थी, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरी की घटना इसके बाद अंजाम दी गई।

Advertisement

सुबह शटर टूटा देख हुआ खुलासा

घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ जब बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हुई और दुकान का शटर टूटा नजर आया। सूचना मिलते ही गोल बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Advertisement

दो किलो चांदी और सोने के गहने चोरी

दुकान मालिक राजिंदर सोनी निवासी खुईयां मलकाना ने बताया कि चोर सब्बल आदि औजारों से शटर को एक ओर से उखाड़कर अंदर घुसे। चोरों ने डिस्प्ले काउंटर में रखे करीब दो किलो चांदी के गहने, 6–7 ग्राम सोने के कोके, लॉकेट और नथ, साथ ही 10–12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। प्रारंभिक आकलन में चोरी से 9 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात सामने आई है।

सीसीटीवी नहीं, जांच में आ रही परेशानी

गोल बाजार चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण जांच में कठिनाई आ रही है। पुलिस टीम चोरी में शामिल आरोपियों का सुराग लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है।

Advertisement
×