Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Jantar Mantar Protest : मैं 10-15 लोगों से घिरा हुआ था, मैंने आत्मरक्षा में मारा; CJP एक्शन के बाद पलटे स्वतंत्र भारद्वाज, गिरफ्तारी की उठी मांग

जंतर-मंतर पर निशु के पिता पर हमले के आरोपी ने इसे आत्मरक्षा बताया, सीजेपी ने गिरफ्तारी की मांग की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
स्वतंत्र भारद्वाज। वीडियो ग्रैब
Advertisement

Jantar Mantar Protest : नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया है कि जिसे उसकी ओर से किया गया हमला बताया जा रहा है, वह वास्तव में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई थी। सोशल मीडिया (फेसबुक) पर सामने आए एक पॉडकास्ट में भारद्वाज ने कहा, "अगर मैंने आत्मरक्षा में कार्रवाई नहीं की होती, तो भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार सकती थी या मेरी जान जा सकती थी। उन पर हमला करने का कोई प्रयास नहीं किया गया।''

उन्होंने कहा, "इसे साबित करने के लिए मेरे पास वीडियो सबूत हैं। मैं 10-15 लोगों से घिरा हुआ था। जब मैंने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, तो उन्हें सिर में चोटें आईं। दिल्ली पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मैं चल रही जांच में सहयोग कर रहा हूं।"

Advertisement

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह आश्वासन भारद्वाज के एक साक्षात्कार की वीडियो क्लिप सार्वजनिक होने के एक दिन बाद आया, जिसमें खुद को 'कट्टर हिंदू' बताने वाले भारद्वाज ने प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता संजय कुमार की "खोपड़ी फोड़ने" का दावा किया था और कहा था कि कथित अपराध की गंभीरता के बावजूद वह जेल जाने से बच गया।

Advertisement

जिस प्रदर्शन के दौरान यह घटना हुई थी, उसका आयोजन करने वाली सीजेपी भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग कर रही है और आरोप लगा रही है कि पुलिस उसके खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई करने में विफल रही। विवाद बृहस्पतिवार को तब और बढ़ गया, जब पुलिस ने कहा कि 38 वर्षीय संजय कुमार को हाथापाई में सिर में मामूली चोट आई है और पुलिस ने उनके सिर में 'फ्रैक्चर' होने के दावों को खारिज कर दिया। पुलिस ने कहा कि भारद्वाज और एक अन्य आरोपी सूरज कुमार को मौके पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उन्हें नोटिस दिए गए तथा आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

Advertisement
×