Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Jammu Snowfall : जम्मू के पहाड़ी जिलों में मौसम का कहर; माता वैष्णो देवी में सीजन की पहली बर्फबारी, यात्रा स्थगित

जम्मू के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Jammu Snowfall : जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो गया और शुक्रवार को पहाड़ी जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए। त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भी इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिसके कारण प्राधिकारियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी।

Advertisement

जम्मू शहर सहित मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हुई। मैदानी इलाकों में पिछले दो महीने से अधिक समय से बारिश नहीं हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि जम्मू शहर समेत मैदानी इलाकों में रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। उन्होंने बताया कि रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी, रियासी, उधमपुर और कठुआ जिलों के ऊपरी इलाकों में अब भी बर्फबारी जारी है और पांच इंच से लेकर एक फुट से ऊंचाई तक बर्फ जम गई है।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि ऊपरी इलाकों में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भी बर्फबारी हुई थी। कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र बारहमासी 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा बर्फबारी के बाद यातायात रोक दिया गया। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ''(बनिहाल-काजीगुंड खंड में) नवयुग सुरंग के अंदर और आसपास ताजा बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर- दोनों दिशाओं में यातायात बाधित हो गया है।

इसके अलावा मुगल रोड, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल और सिंथन रोड भी बर्फ जमने के कारण बंद कर दी गई हैं।'' प्राधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी कि जब तक ये सड़कें यातायात के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दी जातीं, तब तक वे यात्रा करने से बचें। अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी को देखते हुए राजौरी, पुंछ और कठुआ के पहाड़ी जिलों में एहतियातन सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए पुलिस ने सभी जिला मुख्यालयों में हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए हैं।

Advertisement
×