Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Jammu-Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध गोलीकांड, सीआरपीएफ का 1 जवान घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सीआरपीएफ जवान गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Jammu-Kashmir News : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना कथित तौर पर राजौरी के पास तंडवाल क्षेत्र में स्थित सीआरपीएफ शिविर में हुई।

सूत्रों ने बताया कि जवान को गोली लगने से चोट आई और उसे तुरंत राजौरी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से संबद्ध अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और गोलीबारी से संबंधित परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×