Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Jammu & Kashmir : सांबा में मकान के बाहर विस्फोट, एनआईए-एनएसजी की टीम पहुंचीं

हमने इससे पहले कभी इतना जोरदार धमाका नहीं सुना 

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में बीती रात एक पूर्व सरपंच के घर के बाहर संदिग्ध विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चला है। यह विस्फोट घगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर गावाला तालाब में जयराम शर्मा के आवास के बाहर हुआ। विस्फोट से मुख्य द्वार और चारदीवारी का एक हिस्सा ढह गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और घटनास्थल से नमूने लिए। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की टीम भी खोजी कुत्तों के साथ विस्फोट स्थल पर पहुंचीं। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह मनहास ने घटनास्थल पर कहा कि यह घटना देर रात करीब 1:07 बजे हुई। जब घर से लोग बाहर आए तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो गया था।

Advertisement

हमने इससे पहले कभी इतना जोरदार धमाका नहीं सुना। इससे पूरा गांव हिल गया और हमारे घर व आसपास के घरों के शीशे टूट गए।  उन्होंने इस कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच की मांग की। इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

Advertisement
×