Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Jammu Highway Landslide : यात्रियों को बड़ी राहत; रामबन में हालात सामान्य, भूस्खलन के बाद खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे

रामबन में भूस्खलन के कारण एक दिन के लिए बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। प्रेट्र
Advertisement

Jammu Highway Landslide : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन के कारण एक दिन तक सड़क संपर्क बाधित रहने के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया, "भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद मंगलवार सुबह राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।"

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यात्री वाहनों को अब राजमार्ग पर दोनों दिशाओं से आवागमन की अनुमति है। यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई क्योंकि भूस्खलन और पत्थर गिरने से करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच दोनों रास्ते अवरुद्ध हो गए थे।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 400 से अधिक वाहन फंसे हुए थे, जिन्हें पहले निकाला गया। इस बीच, यातायात पुलिस ने यात्रियों को लेन नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है और चेतावनी दी है कि आगे निकलने की होड़ में और गलत लेन में गाड़ी चलाने से मार्ग पर जाम लग सकता है।

Advertisement

अधिकारियों ने जनता से यह भी आग्रह किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जम्मू, श्रीनगर तथा रामबन में यातायात पुलिस और यातायात नियंत्रण इकाइयों के सोशल मीडिया हैंडल सहित आधिकारिक चैनलों के माध्यम से सड़क की स्थिति की पुष्टि करें।

Advertisement
×