Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

जम्मू : सीमा पर ड्रोन से गिराई दो किलो हेरोइन जब्त

heroin जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध रूप से ड्रोन द्वारा गिराई गई करीब दो किलोग्राम हेरोइन की खेप जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बरामद ड्रग्स के पास सुरक्षाकर्मी। -प्रेट्र
Advertisement

heroin जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध रूप से ड्रोन द्वारा गिराई गई करीब दो किलोग्राम हेरोइन की खेप जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर एक सप्ताह तक चलाए गए निगरानी अभियान के बाद बिश्ना क्षेत्र में पुलिस टीम ने यह खेप बरामद की। उन्होंने बताया कि बिश्ना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत में एक स्थानीय निवासी ने अपने खेत में जुताई करते समय एक संदिग्ध वस्तु देखी। सूचना मिलते ही बीएसएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और पैकेट को बरामद किया। इसका वजन लगभग 1.5 से दो किलोग्राम है। अधिकारियों ने बताया कि तस्करी अभियान में शामिल पाकिस्तानी नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए व्यापक जांच शुरू की गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×