Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : कठुआ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के बिलावर उपखंड के अंतर्गत आने वाले कमध नाला (Kamadh Nullah) के जंगली इलाकों में हुई। बुधवार शाम को स्थानीय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
Kathua: Army personnel during a cordon and search operation (CASO) in the forest area of Kamadh Nullah following an exchange of fire between security forces and terrorists, in Kathua district, Jammu and Kashmir, Thursday, Jan. 8, 2026. (PTI Photo)(PTI01_08_2026_000067A)
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के बिलावर उपखंड के अंतर्गत आने वाले कमध नाला (Kamadh Nullah) के जंगली इलाकों में हुई। बुधवार शाम को स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस के विशेष अभियान दल ने इलाके को घेर लिया। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्धों के करीब पहुंचे, आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ सीआरपीएफ और भारतीय सेना की टीमें इस संयुक्त ऑपरेशन में शामिल हैं।

जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने बताया कि घने जंगलों, दुर्गम रास्तों और रात के अंधेरे के बावजूद सुरक्षा बल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुठभेड़ के दौरान एक सुरक्षाकर्मी के मामूली रूप से घायल होने की खबर है।

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि ये जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकवादी हो सकते हैं जो हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ कर इस क्षेत्र में दाखिल हुए थे। पूरे इलाके में ड्रोन और आधुनिक उपकरणों की मदद से निगरानी रखी जा रही है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न सकें।

Advertisement

उधमपुर और किश्तवाड़ में भी अलर्ट

यह घटना उधमपुर के सोहन और किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में हुई पिछली मुठभेड़ों के बाद सामने आई है। सुरक्षा बलों ने पूरे जम्मू संभाग में चौकसी बढ़ा दी है और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज़ कर दिए हैं।

Advertisement
×