Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जयशंकर ने UAE के उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्रीय स्थिति में हो रहे बदलावों पर चर्चा

जयशंकर मॉरीशस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से अबू धाबी में मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय स्थिति में हो रहे बदलावों और इसके प्रभावों पर चर्चा की। जयशंकर नौ से 12 अप्रैल तक मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में अबू धाबी में हैं।

उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आज शाम अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारी बातचीत क्षेत्रीय स्थिति में हो रहे बदलावों और उनके प्रभावों पर केंद्रित रही। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने खाड़ी देश में भारतीय समुदाय का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व द्वारा किए जा रहे प्रयासों को लेकर भारत की ओर से गहरी सराहना व्यक्त की।

Advertisement

Advertisement

मंत्री ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक रणनीतिक साझेदारी और आगे बढ़ती रहेगी। जयशंकर मॉरीशस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे, जहां उन्होंने नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

Advertisement
×