Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जयराम रमेश ने PM मोदी का भाषण बताया रैली स्टाइल, कहा- आत्ममुग्धता और 'डायलॉगबाजी' देखने को मिली

विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना भारत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Jairam Ramesh : कांग्रेस ने वीरवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में चुनावी रैली की तरह भाषण दिया, जिसमें उनकी आत्ममुग्धता और 'डायलॉगबाजी' देखने को मिली। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री का एक और 97 मिनट का चुनावी रैली जैसा भाषण देखने को मिला।

हमेशा की तरह यह भाषण गालियों व हमलों, तथ्यों की तोड़-मरोड़, नाटकीयता, इशारों और अपमानजनक टिप्पणियों से भरा था, और इसमें उनके हमेशा की तरह खुल्लमखुल्ला और बेशर्म झूठ भी शामिल थे। रमेश ने दावा किया कि उनकी आत्ममुग्धता और डायलॉगबाजी के प्रति उनकी आसक्ति पूरे भाषण में साफ़ तौर पर दिखाई देती रही।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि भारत आज विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है। दुनिया एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर आगे बढ़ रही है। राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी देश के लोगों को ही समस्या मानते थे।

Advertisement

हम 140 करोड़ समाधान'' के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास कोई योजना या दृष्टि नहीं थी; हम उनकी गलतियों को सुधारने में काफी समय लगा रहे हैं।

Advertisement
×