Jagjivan Ram Tribute : पीएम मोदी ने बाबू जगजीवन राम को दी श्रद्धांजलि, कहा- देश उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दी
Advertisement
Jagjivan Ram Tribute : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री और दिग्गज दलित नेता जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मोदी ने कहा, ''पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने अपना जीवन समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया था।''
प्रधानमंत्री ने कहा, ''राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।'' मूल रूप से बिहार के रहने वाले जगजीवन राम ने अपनी प्रशासनिक कुशलता के लिए ख्याति प्राप्त की और 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की जाती है। उन्होंने आपातकाल के विरोध में कांग्रेस छोड़ दी थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

