Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Jaggi Murder case : अमित जोगी की उम्रकैद पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को राकांपा नेता रामावतार जग्गी की 2003 में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को राकांपा नेता रामावतार जग्गी की 2003 में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। राकांपा के नेता रामावतार जग्गी की 4 जून 2003 को रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को अमित जोगी को दोषी करार दिया और उन्हें मामले में उम्रकैद की सजा काटने के लिए तीन सप्ताह के भीतर जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। निचली अदालत ने 31 मई 2007 को फैसला सुनाया था कि अभियोजन पक्ष ने 28 आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित कर दिए हैं। हालांकि, अदालत ने अमित जोगी को उन पर लगे आरोपों से बरी कर दिया था। अमित अपने (दिवंगत) पिता द्वारा स्थापित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष हैं।

Advertisement
Advertisement
×