Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Jagannath Temple Ratna Bhandar: पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का विशेष रिकॉर्ड 19 जुलाई को तैयार किया जाएगा

Jagannath Temple Ratna Bhandar: भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के एक सप्ताह के लिए गुंडिचा मंदिर में प्रवास के दौरान 19 जुलाई को यहां श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की विशेष फेहरिस्त बनायी जाएगी। इस वर्ष 16...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भगवान जगन्नाथ मंदिर। फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Jagannath Temple Ratna Bhandar: भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के एक सप्ताह के लिए गुंडिचा मंदिर में प्रवास के दौरान 19 जुलाई को यहां श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की विशेष फेहरिस्त बनायी जाएगी।

इस वर्ष 16 जुलाई को रथ यात्रा के दौरान तीनों देव विग्रह 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर से लगभग 2.6 किलोमीटर दूर स्थित श्री गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां एक सप्ताह प्रवास के बाद वे 27 जुलाई को मंदिर लौटेंगे, जिसके साथ नौ दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव का समापन होगा।

Advertisement

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन  के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने बताया कि 19 जुलाई को होने वाले विशेष सूचीकरण के दौरान स्नान यात्रा के समय देव विग्रहों से उतारे गए सोने और अन्य बहुमूल्य आभूषणों का डिजिटल दस्तावेजीकरण किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह सूचीकरण राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित मानक संचालन प्रक्रिया  के अनुसार किया जाएगा। पाढ़ी ने बताया कि आंतरिक रत्न भंडार में सुरक्षित अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के सूचीकरण की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि चंदन यात्रा, स्नान यात्रा और रथ यात्रा जैसे पर्वों के मद्देनजर रत्न भंडार के चल रहे सूचीकरण का कार्य 23 मई को रोक दिया गया था।

पाढ़ी ने कहा कि रत्न भंडार के सूचीकरण का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। उन्होंने सेवायतों, विभिन्न समितियों के सदस्यों, अन्य संबंधित पक्षों और श्रद्धालुओं से 19 जुलाई को सूचीकरण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Advertisement
×