Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Jaffrabad Metro Station : जाफराबाद मेट्रो पर धमाके जैसी आवाज से हड़कंप, अफरा-तफरी मची

कुछ बच्चे पास में पतंग उड़ा रहे थे और मांजा मेट्रो की बिजली की तारों में फंस गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर आज शाम बुराड़ी की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन पर धमाके जैसी आवाज सुनाई देने के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शाम 6:05 बजे सूचना मिलने पर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव प्रक्रिया शुरू की।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आवाज मेट्रो लाइन के दो ओवरहेड पावर केबलों के बीच पतंग की डोर (मांजा) के फंसने के कारण आईं, जिससे एक मामूली चिंगारी निकली और मामूली सी आग लग गई।

Advertisement

कुछ बच्चे पास में पतंग उड़ा रहे थे और मांजा मेट्रो की बिजली की तारों में फंस गया, जिससे धमाके जैसी मामूली आवाज हुई व मामूली आग लग गई। स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई तथा यात्रियों या बुनियादी ढांचे को कोई और खतरा नहीं है। मेट्रो की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Advertisement

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया। इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं, लेकिन सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। अधिकारियों ने लोगों से मेट्रो के बुनियादी ढांचे के पास पतंग उड़ाने से परहेज करने का आग्रह किया है, क्योंकि ऐसी गतिविधियां गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा कर सकती हैं।

Advertisement
×