Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Israel-Iran Conflict: गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, ईरान समर्थक उपदेशकों पर नजर रखने को कहा

Israel-Iran conflict: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों के भड़काऊ बयानों पर नजर रखें, जो ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमले के बाद हिंसा का कारण बन सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, 28...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियों के बीच अमेरिका-इस्राइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने रोका। पीटीआई फोटो
Advertisement

Israel-Iran conflict: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों के भड़काऊ बयानों पर नजर रखें, जो ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमले के बाद हिंसा का कारण बन सकते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 28 फरवरी को सभी राज्यों को भेजे गए पत्र में मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चरमपंथियों तथा वैश्विक आतंकवादी समूहों के सोशल मीडिया खातों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा है।

Advertisement

मंत्रालय ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि कोई भी कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है, क्योंकि वैश्विक घटनाओं का देश में भी असर पड़ सकता है।

Advertisement

पत्र में राज्यों से अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित अमेरिका और इजराइल के वाणिज्य दूतावासों, दूतावासों और अन्य राजनयिक कार्यालयों के साथ-साथ दोनों देशों से जुड़ी अन्य संस्थाओं की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और शांति तथा सद्भाव बनाए रखा जा सके।

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर आक्रोश और शोक जताने के लिए रविवार को भारत के विभिन्न हिस्सों में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए थे।

Advertisement
×