Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आईएसआई-अंडरवर्ल्ड आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े उन नौ संदिग्ध गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा कर्मियों पर हमलों की कथित तौर पर साजिश रच रहे थे। एक अधिकारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े उन नौ संदिग्ध गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा कर्मियों पर हमलों की कथित तौर पर साजिश रच रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान आरोपियों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मॉड्यूल पर कुछ समय से निगरानी रखी जा रही थी, जिसके बाद इसके सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए समन्वित कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर ये नौ गुर्गे पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी 'इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस' (आईएसआई) और मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें दिल्ली में संवेदनशील ठिकानों पर हमले करने का काम सौंपा गया था।

Advertisement
Advertisement
×