ISI Agent Arrested: सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता, एटीएस ने संदिग्ध आईएसआई एजेंट को किया गिरफ्तार
ISI Agent Arrested: बलरामपुर जिले के गैसड़ी इलाके में उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा...
Advertisement
ISI Agent Arrested: बलरामपुर जिले के गैसड़ी इलाके में उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा गांव में एटीएस ने कथित आईएसआई एजेंट शहरेज अहमद (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शहरेज अहमद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक, अहमद मुंबई में रहकर कढ़ाई का काम करता था और फेसबुक तथा सिग्नल ऐप के जरिए आईएसआई के संपर्क में आकर आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रच रहा था।
Advertisement
उन्होंने बताया कि अहमद को राजस्थान के श्रीगंगानगर से हथियार और विस्फोटक जुटाने का काम दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
×

