Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-Israel Conflict : पश्चिम एशिया संकट ने बढ़ाई यात्रियों की टेंशन, 20-25% बुकिंग कैंसिल या रीशेड्यूल

पश्चिम एशिया तनाव से संबंधित मार्गों पर हवाई टिकट रद्द करा रहे हैं यात्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran-Israel Conflict : 'इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स' (आईएटीओ) ने कहा कि क्षेत्र में जारी सैन्य संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया से जुड़े मार्गों के लिए यात्रा बुकिंग में 20-25 प्रतिशत रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण देखा जा रहा है। आईएटीओ के अनुसार, वर्तमान में व्यवधान मुख्य रूप से खाड़ी पारगमन केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट गलियारों में केंद्रित है।

आईएटीओ के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जारी भू-राजनीतिक तनाव और संबंधित हवाई क्षेत्र की अनिश्चितताओं के कारण पश्चिम एशिया से जुड़े मार्गों पर यात्रा बुकिंग में 20-25 प्रतिशत की गिरावट और बदलाव देखा जा रहा है।" उन्होंने कहा कि उड़ानों के मार्ग परिवर्तन, यात्रा की लंबी अवधि, बीमा शर्तों और अंतिम समय में जारी होने वाले परामर्श के कारण यात्री सतर्क हो गए हैं और अपनी योजनाओं को स्थगित या संशोधित कर रहे हैं।

Advertisement

गोसाईं ने कहा कि अगर स्थिति और बिगड़ती है या हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध जारी रहते हैं, तो गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इसका प्रभाव और बढ़ सकता है। यात्रा बुकिंग एग्रीगेटर 'मेकमायट्रिप' के प्रवक्ता ने कहा कि निकट भविष्य में पश्चिम एशिया क्षेत्र की या वहां के रास्ते यात्रा करने वाले यात्रियों की एक बड़ी संख्या अपनी योजनाओं को टाल रही है। कंपनी अबू धाबी और दुबई में मौजूद यात्रियों को स्थानीय अधिकारियों की अधिसूचनाओं के आधार पर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×