Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-Israel Conflict : खाड़ी का एयरस्पेस बंद, मुंबई-दिल्ली से 225 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

ईरान संकट: मुंबई, दिल्ली हवाई अड्डों पर 225 उड़ान रद्द

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran-Israel Conflict : ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों तथा खाड़ी क्षेत्र के हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद रविवार को मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर कुल 225 अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्द कर दी गईं। मुंबई हवाई अड्डे पर 125 और दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 100 उड़ान रद्द हुईं। दिल्ली में 60 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और 40 आगमन उड़ान रद्द हुईं।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने 'एक्स' पर कहा, "पश्चिम एशिया की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में व्यवधान या समय में बदलाव हो सकता है।'' मुंबई हवाई अड्डे पर अपराह्न 2:30 बजे तक कुल 125 उड़ान रद्द की गईं, जिनमें 67 प्रस्थान और 58 आगमन उड़ान शामिल हैं।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया की घटनाओं के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर पार्किंग की कमी के चलते शनिवार रात नौ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक किसी भी उड़ान का मार्ग बदलने की अनुमति नहीं दी गई थी। कई उड़ान अपने मूल हवाई अड्डे पर लौट गईं या उन्हें नजदीकी हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया। नागर विमानन मंत्रालय ने पहले ही कहा था कि रविवार को घरेलू विमानन कंपनियों द्वारा 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द किए जाने की संभावना है।

Advertisement

इस बीच, अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को पश्चिम एशिया में हवाई मार्ग बंद होने के कारण 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कतर एयरवेज की दो उड़ानें (दोहा–अमृतसर और अमृतसर–दोहा), एअर इंडिया एक्सप्रेस की चार उड़ानें (दुबई–अमृतसर, अमृतसर–शारजाह, शारजाह–अमृतसर और अमृतसर–दुबई), स्पाइसजेट की दो उड़ानें (दुबई–अमृतसर और अमृतसर–दुबई) और इंडिगो की दो उड़ानें (शारजाह–अमृतसर और अमृतसर–शारजाह) रद्द की गईं।

Advertisement
×