Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Iran-Israel Conflict : CBSE ने पश्चिम एशियाई देशों में स्थगित की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा, नई तारीखों की घोषणा बाद में

Iran-Israel Conflict : परिणाम घोषित करने का तरीका अलग से बताया जाएगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Iran-Israel Conflict : ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार को पश्चिम एशियाई देशों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों - बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

भारद्वाज ने कहा कि नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले, बोर्ड ने इस क्षेत्र में 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया था। बोर्ड ने 11 मार्च तक कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं और कहा है कि परिणाम घोषित करने का तरीका अलग से बताया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×