Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

INLD Protest : महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरेगी इनेलो, पहली जून को 23 जिलों में बड़ा प्रदर्शन

संगठन में भी बड़ा फेरबदल, चिकित्सा और श्रमिक प्रकोष्ठ को मिली नई कमान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

INLD Protest : हरियाणा में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और बिजली-पानी संकट को लेकर इनेलो ने भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि पहली जून को प्रदेश के सभी 23 जिलों में उपायुक्त कार्यालयों के बाहर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। इसी के साथ इनेलो ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ और श्रमिक प्रकोष्ठ का नए सिरे से गठन भी किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला से विचार-विमर्श के बाद डॉ. मनजीत ढुल को चिकित्सा प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक और राजबीर सिंह चहल को श्रमिक प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है। रामपाल माजरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए हैं, जबकि रसोई गैस की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ बिजली कटौती और पेयजल संकट ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इनेलो इन मुद्दों को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को जागरूक करेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों और ठेकेदारों की एजेंट बनकर काम कर रही है, जबकि किसान, मजदूर, युवा और छोटे व्यापारी परेशान हैं।

Advertisement

Advertisement
×