Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

खुद घायल थे, फिर भी बचाईं 174 जानें; कैप्टन स्मित की हिम्मत पर बॉलीवुड हुआ फिदा, रवीना-सोनम से कंगना तक ने की तारीफ

कैप्टन स्मित की बहादुरी को बॉलीवुड का सलाम, रवीना-सोनम से कंगना तक ने कहा- असली हीरो

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Captain Smit Machchhar : दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए खतरनाक घटनाक्रम के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देश-दुनिया में चर्चा हो रही है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उनकी सूझबूझ और हिम्मत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने तारीफ की है। अब बॉलीवुड सितारे भी कैप्टन स्मित के साहस को सलाम कर रहे हैं।

रवीना टंडन से सोनम कपूर तक ने किया सलाम

अभिनेत्री रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करने वाली कई पोस्ट शेयर कीं। उन्होंने उस साहस को सराहा, जिसके चलते विमान में सवार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली। सोनम कपूर ने भी भारतीय कप्तान के साहस की प्रशंसा की। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वह सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्टन स्मित को ‘हीरो’ बताते हुए उनके साहस और हिम्मत की तारीफ की थी।

Advertisement

Advertisement

कुणाल कपूर ने लिखा- हर सेकंड बेहद अहम था

शेफ कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब हर सेकंड मायने रखता था, स्मित ने असाधारण साहस दिखाया। गंभीर चोटों के बावजूद उन्होंने विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा। शमिता शेट्टी और रिद्धिमा कपूर साहनी समेत कई अन्य हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय पायलट के साहस को सलाम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

पीएम मोदी बोले- देश को स्मित पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपीएससी के शताब्दी समारोह के दौरान कैप्टन स्मित की बहादुरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद पायलट ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया। इससे पहले भी मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें ‘हीरो’ बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने स्मित के पिता, मां और पत्नी से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। उन्होंने देशवासियों से पायलट के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की।

174 लोगों वाली फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था?

फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच गंभीर घटनाक्रम हुआ और कैप्टन स्मित घायल हो गए। रिपोर्टों के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिससे यात्रियों और क्रू को हस्तक्षेप करने का मौका मिला। विमान को सऊदी अरब के तबूक में आपात स्थिति में उतारा गया और विमान में मौजूद 174 लोग सुरक्षित रहे।

13 साल से ज्यादा का एविएशन अनुभव

कैप्टन स्मित मच्छार के पास 13 साल से ज्यादा का कमर्शियल एविएशन अनुभव है और उन्होंने 9,750 से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए हैं। फ्लाईदुबई से जुड़ने से पहले वह करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में रहे और वहां लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर भी काम किया।

Advertisement
×