Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Indore Accident : इंदौर में दर्दनाक हादसा; कार-ट्रक में भीषण टक्कर, कांग्रेस विधायक की बेटी सहित 3 की मौत

इंदौर में कार और ट्रक भिड़ंत में कांग्रेस विधायक की बेटी सहित 3 लोगों की मौत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Indore Accident : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कांग्रेस विधायक बाला बच्चन की बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह रालामंडल क्षेत्र के पास तेजाजी नगर बाईपास पर उस समय हुआ, जब एक कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में राज्य के पूर्व गृह मंत्री एवं कांग्रेस विधायक बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, और दो युवक मान संधू और प्रखर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया।

Advertisement

Advertisement
×