Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

IndiGo फ्लाइट 6E-579 में तकनीकी गड़बड़ी, दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग

पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित उतरे 160 यात्री

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Emergency Landing: विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान इंजन में खराबी के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान में 160 यात्री सवार थे।

एक सूत्र ने कहा, ''इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली उड़ान 6ई 579 के एक इंजन में खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 10.39 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।''

Advertisement

सूत्र ने बताया कि बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' के अनुसार, विमान पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट पर उतरा।

Advertisement

Advertisement
×