Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पश्चिम एशिया संकट में फंसे भारतीयों के लिए आगे आई IndiGo, जेद्दा के लिए 4 विशेष उड़ानें

इंडिगो इन चार गंतव्यों के लिए कुल 26 उड़ानें संचालित करेगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए इंडिगो ने मंगलवार को जेद्दा के लिए चार उड़ानें भेजीं और बाद में मस्कट के लिए एक और उड़ान संचालित करने की योजना है। एयरलाइन ने एक बयान में यह जानकारी दी।।

स्थानीय स्थिति और आवश्यक मंजूरी मिलने पर, चार मार्च को संयुक्त अरब अमीरात के शहरों के लिए भी उड़ानें संचालित करने की योजना है। अमेरिका-इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद उपजे हालात के कारण पश्चिम एशिया और यूरोप के लिए उड़ानें निलंबित करने के बाद, इंडिगो ने कहा कि वह मस्कट (ओमान), जेद्दा, मदीना (सऊदी अरब) और एथेंस लिए चुनिंदा उड़ानें फिर से शुरू करेगी।

Advertisement

इंडिगो इन चार गंतव्यों के लिए कुल 26 उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन ने कहा कि अन्य सभी गंतव्यों के लिए, इंडिगो स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। स्थानीय अनुमति के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि धीरे-धीरे परिचालन को बहाल किया जा सके।

Advertisement

Advertisement
×